नीमला में हनुमानजी के मेले से पूर्व ग्रामीणों ने निकाली सामुहिक ध्वज यात्रा, मेला 15 को, पद दंगल व भंडारे का होगा आयोजन

Sep 13, 2026 - 17:19
 0
नीमला में हनुमानजी के मेले से पूर्व ग्रामीणों ने निकाली सामुहिक ध्वज यात्रा, मेला 15 को, पद दंगल व भंडारे का होगा आयोजन

 सकट क्षेत्र के नीमला गांव के डुंगरी वाले हनुमानजी महाराज का वार्षिक मेला 15 सितम्बर को भरेगा। मेला शुरू होने से पहले रविवार को ग्रामीणों ने हनुमानजी महाराज की सामुहिक ध्वज यात्रा निकाली। ग्रामीण नेमी शर्मा ने बताया कि ध्वज यात्रा गांव के गोपीनाथ मंदिर से ध्वज पूजन के साथ बैण्ड बाजों की स्वर लहरियां के साथ रवाना हुई। ध्वज यात्रा के रवाना होने से पहले पंडितो के द्वारा वैदिक मन्त्रों चारणों के साथ ध्वज पूजन किया गया। वही ध्वज यात्रा को समाज सेवी राजेश जोशी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य ध्वज भूतपूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र ओजट के द्वारा धारणा किया गया। ध्वज यात्रा गोपीनाथ मंदिर से रवाना होकर गांव की नगर पारिक्रमा करते हुए मेला स्थल डुंगरी वाले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। ध्वज यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के बीच नाचते गाते हनुमानजी व भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ध्वज यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा व रंग अबीर गुलाल उड़ाते हुए स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा हनुमान मंदिर पर सामुहिक ध्वज  पहनाकर मंदिर में संगीतमयी रामायण जी के पाठ प्रारम्भ किए गए। वही 14 सितम्बर को श्रद्धालुओं के द्वारा हनुमान मंदिर पर सामुहिक कनक दंडवत कर परिक्रमा लगाई जाएगी व इसी दिन रात्रि को कलाकारों के द्वारा महादेव जी का ब्यावला गाया जाएगा। वहीं 15 सितम्बर को मेले के दिन मंगलवार को मेले मे हवन-पूजन, पद दंगल व भंडारे का आयोजन होगा। पद दंगल में कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है