रांकावत देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण ट्रस्ट के चुनाव संपन्न, रामचंद्र गोयल बने अध्यक्ष

Jan 12, 2026 - 12:16
 0
रांकावत देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण ट्रस्ट के चुनाव संपन्न, रामचंद्र गोयल बने अध्यक्ष

तखतगढ़ (बरकत खां) रांकावत देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण सार्वजनिक ट्रस्ट, जोधपुर के चुनाव सोमवार को जोधपुर स्थित समाज भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। समाज के राष्ट्रीय प्रचारक विजय वैष्णव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गोयल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। कड़े मुकाबले के बाद रामचंद्र गोयल को समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

30 मतों से दर्ज की जीत मुख्य चुनाव अधिकारी गोविंद मामडोली, सहायक चुनाव अधिकारी लीलाधर गोयल, रणछोड़ दास नागौरा और उमा शंकर बोराणा की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए पवन पेशवा एवं राम चंद्र गोयल ने नामांकन दाखिल किया था। मतगणना के पश्चात रामचंद्र गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 30 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव में समाज के करीब 550 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इन 11 ट्रस्टियों का हुआ चयन अध्यक्ष के साथ ही 11 ट्रस्टी पदों पर भी निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित ट्रस्टियों में अशोक कुमार रांका, धर्मेंद्र मोरध्वज, जुगल किशोर गोयल, कन्हैया लाल चांदोरा, लोकेश लाडवा, ओम प्रकाश गोयल, प्रेम नारायण चाष्टा, राजेंद्र मालवीय, राजेश गोयल (बंटी भाई), राजेश मालवीय और रमेश चंद्र गोयल शामिल हैं।

ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत परिणाम घोषित होते ही समाज भवन परिसर में जश्न का माहौल छा गया। समाज बंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र गोयल एवं सभी ट्रस्टियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सभी विजेताओं को माला एवं साफा पहनाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे और समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................