मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अपशब्दों व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर फूंका गुढा का पुतला

पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह गुढा के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, चंवरा में गुढा के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी

Oct 7, 2023 - 17:47
 0
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अपशब्दों व  अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर फूंका गुढा का पुतला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अपशब्दों व  अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर फूंका गुढा का पुतला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अपशब्दों व  अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर फूंका गुढा का पुतला

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में बस स्टैंड पर एक सभा के दौरान पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह गुढा ने उदयपुरवाटी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपशब्दों व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला l  चंवरा में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह गुढा का कांग्रेस नेता के . के सैनी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं  ने वर्तमान विधायक गुढा का पुतला फूंका एवं जमकर नारेबाजी की l
के के सैनी उदयपुरवाटी, पूर्व प्रदेश महासचिव -राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के नेतृत्व में चंवरा चोफूल्या में राजेन्द्र गुढा विधायक के पुतले का दहन किया l कार्यक्रम में  नत्थू चोफूल्या, बुद्ब राम पूर्व सरपंच बाजावा, मनोहर नेता, नागर चंवर, राम चंवरा ,सुमन किशोरपुरा,संतरा,महावीर ककराना, प्रहलाद नेवरी,सोमा राम चंवरा,, जयदयाल,भेजना राम, दुल्हा राम, हर्षा राम, बाबूलाल पौंख, दौलत राम महराणिया बजावा,,बाबू लाल, जेपी ककराना, अर्जुन,अनिल, कैलाश,अनिल,विक्रम दुर्गी देवी नेता, धुडा राम, आदि दर्जनों महिलाओं सहित सैंकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया l अन्त में एक बार पुनः पूतला दहन कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का के के सैनी उदयपुरवाटी ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................