मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फूटा आक्रोश

शाकंभरी गेट के पास विधायक राजेंद्र सिंह गुढा का पुतला दहन किया

Oct 7, 2023 - 19:35
 0
मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फूटा आक्रोश

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बयान बाजी करने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं मीटिंग आयोजित हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों की प्रेस वार्ताओं को संबोधित करते हुए बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा द्वारा शुक्रवार को दिए बयानों की कड़े शब्दों से निंदा की है। पिछले दिनों बस स्टैंड पर एक सभा के दौरान विधायक राजेंद्र सिंह गुढा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर कांग्रेस के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली l
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी ने कहां की बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के  द्वारा दिए बयानों  से भारतीय संस्कृति को तार-तार कर दिए हैं। वह बोलते हैं एस सी वाले मेरा पहला प्यार है अनुसूचित जाति की खिलाफ मुकदमो पर एफ आर लगाने का काम राजेंद्र सिंह गुढा ने किया है  l विधायक राजेंद्र सिंह गुढा के खिलाफ आक्रोश रैली पूरी कस्बे में निकालकर शाकंभरी गेट के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने विधायक राजेंद्र सिंह गुढा का पुतला फूंका एवं नारे बाजी की l
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भगवाना राम सैनी, कांग्रेस नेता रामकरण सैनी, कांग्रेस नेता अजय तसीड, दिनेश ओलखा ,मुरारी लाल सैनी, मीनू सैनी, राधेश्याम रचयिता ,अकरम मुगल ,धनाराम सैनी सहित आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा की निंदा  करते हुए कहां की राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ इस तरह की बयान बाजी करना है अशोभनीय है ।जिसने साड़े 4 साल के समय में अपने घर बनाने का काम किया है तथा अपना स्वयं का विकास किया है l  मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर उदयपुरवाटी को बदनाम करने का काम किया है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................