थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 3 करोड़ की राशि मंजूर‌

Aug 1, 2021 - 23:58
 0
थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 3 करोड़ की राशि मंजूर‌

सकट (अलवर,राजस्थान/) थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 9 सड़कों के लिए विधायक कान्ती प्रसाद मीणा की अभिशंसा पर 3 करोड़ की राशि मंजूर की हैं | थानागाजी विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने बताया की मेरी प्राथमिकता में हर गाँव ढाणी तक पक्की सडक बनाना रहा है और इसी क्रम में राज्य सरकार से विधानसभा क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 3 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई हैं | 
विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने बताया की थानागाजी क्षेत्र की मुख्य सड़क से गुढ़ा किशोरदास लम्बाई 3.50 किमी के लिए 56 लाख रूपये , स्टेट हाईवे 13 से कुशालसिंह की ढाणी लम्बाई 2.00 किमी के लिए 32 लाख रूपये , जैतपुर से सीलीबावड़ी लम्बाई 2.00 किमी. के लिए 34 लाख रूपये , मुख्य सड़क से जयसिंहपुरा अंगारी लम्बाई 2.00 किमी. के लिए 32 लाख रूपये , मुख्य सड़क से गुवाड़ा गुगली लम्बाई 1.00 किमी. के लिए 18 लाख रूपये की राशि मंजूर हुई हैं | इसी प्रकार राजगढ़ क्षेत्र में दुब्बी से रूपबास लम्बाई 3.00 किमी. के लिए 52 लाख रूपये , धमरेड से बोरेटा लम्बाई 2.00 किमी. के लिए  32 लाख रूपये , तालाब से आंधा का गुवाडा लम्बाई 1.70 किमी. के लिए 28 लाख रूपये और सुरेर से जयसिंहपुरा लम्बाई 1.00 के लिए 17 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई हैं |
विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने बताया की कहा की इन सड़कों के निर्माण से गाँवों के छोटे छोटे मार्ग मुख्य सड़कों से जुड़ सकेंगे और आमजन को परिवहन सम्बन्धी सुविधाएं मिल सकेंगी और इसके साथ ही वर्षों पुरानी सड़कें भी दुबारा से डामरीकरण युक्त हो सकेंगी | राज्य सरकार ने इस 3 करोड़ की राशि के लिए वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी हैं और जल्दी ही इनका कार्य शुरू हो जायेगा | थानागाजी विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने 3 करोड़ रूपये की राशि मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया हैं।

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................