कठूमर: नूरपुर स्कूल के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी को मिला ‘श्रेष्ठ मेंटर टीचर अवार्ड’,राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया सम्मानित

Oct 14, 2026 - 19:42
 0
कठूमर: नूरपुर स्कूल के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी को मिला ‘श्रेष्ठ मेंटर टीचर अवार्ड’,राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया सम्मानित

कठूमर (दिनेश लेखी): विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा जयपुर स्थित ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान’ में एक भव्य राज्य स्तरीय ‘मानक महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में अलवर जिले के कठूमर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नूरपुर के उप प्रधानाचार्य एवं जिला रिसोर्स पर्सन मनोज कुमार सैनी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘श्रेष्ठ मेंटर टीचर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदान किया सम्मान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने समारोह के दौरान मनोज कुमार सैनी को यह प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। प्रदेश भर के 517 मानक क्लबों के बीच से उनका इस विशिष्ट पुरस्कार के लिए चयन होना कठूमर क्षेत्र और पूरे अलवर जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

मानकीकरण और उपभोक्ता जागरूकता में सराहनीय योगदान मनोज कुमार सैनी पिछले पांच वर्षों से भारतीय मानक ब्यूरो की विभिन्न गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे विद्यालय में मानक क्लब का संचालन करने के साथ-साथ जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा मानक जागरूकता से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, जैसे—नुक्कड़ नाटक, दीवार चित्रांकन और मानक लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इन प्रयासों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम मदद मिली है।

उनकी इसी सक्रियता और शिक्षा व जागरूकता के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................