राजगढ़: चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों से उड़ा लीं एक दर्जन बैटरियां

Oct 14, 2026 - 19:30
 0
राजगढ़: चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों से उड़ा लीं एक दर्जन बैटरियां

राजगढ़ (अलवर) / अनिल कुमार गुप्ता: राजगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इन दिनों पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। चोरों ने शातिर तरीके से एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाते हुए कुल 12 बैटरियां चोरी कर लीं। वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। राहत की बात यह है कि तीनों ही स्थानों पर चोरी की यह घटनाएं पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।

अलग-अलग स्थानों पर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

  1. गोला का मौहल्ला: पीड़ित लखन साहू ने पुलिस को बताया कि वे प्रतिदिन की तरह अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा करके गए थे। सुबह जब वे ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाने के लिए आए, तो उसमें लगी चारों बैटरियां गायब थीं। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई है।

  2. गोदाम परिसर: विनोद खंडेलवाल के अनुसार, वे अपना गोदाम बंद करके गए थे और गोदाम के बाहर उनका लोडिंग ई-रिक्शा खड़ा हुआ था, जिसकी चार बैटरियां अज्ञात चोर चुरा ले गए। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।

  3. कारोठ क्षेत्र: पीड़ित राजू सैनी ने बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी दो बसों के टूल बॉक्स के लॉक तोड़कर चोरों ने कुल 4 बैटरियां पार कर लीं। सुबह उठने पर बसों के टूल बॉक्स खुले मिले और बैटरियां नदारद थीं।

पुलिस जुटी सीसीटीवी खंगालने में पीड़ितों द्वारा राजगढ़ थाने में चोरी की लिखित सूचना दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की चोरियों से वाहन चालकों और आमजन में चिंता का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................