पंचायत आम चुनाव-2026: भरतपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में मतदान दलों का रेंडमाइजेशन संपन्न

Oct 14, 2026 - 19:16
 0
पंचायत आम चुनाव-2026: भरतपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में मतदान दलों का रेंडमाइजेशन संपन्न

भरतपुर, 14 अक्टूबर कोशलेन्द्र दत्तात्रेय : आगामी पंचायत आम चुनाव-2026 को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों तथा ग्राम पंचायतों के निर्वाचन हेतु मतदान दल कार्मिकों का प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी (NIC) कक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से हुई पूरी प्रक्रिया जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत आरओ (RO), ईआरओ, पीआरओ (प्रथम, द्वितीय) और अन्य मतदान दल कार्मिकों के गठन की प्रक्रिया एनआईसी द्वारा विकसित विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी की गई। इस दौरान पारदर्शिता बनाए रखते हुए पंचायत समिति वार कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।

बैठक में रहे ये अधिकारी मौजूद इस रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मतदान दल गठन प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जिला परिषद मृदुलसिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा, चुनाव अनुभाग के ओएसडी भानू शर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी स्नेहा गर्ग और राजस्व लेखाधिकारी लवलेश शर्मा सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा चुनाव तैयारियों को तय समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................