भरतपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में 16 अक्टूबर को जुटेंगे आरओ, एआरओ और आईटी टीम, मास्टर ट्रेनर्स देंगे चुनावी प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Oct 14, 2026 - 19:19
 0
भरतपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में 16 अक्टूबर को जुटेंगे आरओ, एआरओ और आईटी टीम, मास्टर ट्रेनर्स देंगे चुनावी प्रक्रिया की ट्रेनिंग

भरतपुर, 14 अक्टूबर कोशलेन्द्र दत्तात्रेय: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में भरतपुर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के निष्पक्ष, सुगम और सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगी ट्रेनिंग उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO), पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी (RO), एआरओ, आरओ स्टाफ, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा आईटी (IT) टीम के सदस्य अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

मास्टर ट्रेनर्स देंगे चुनाव बारीकियों का प्रशिक्षण उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला स्तर के अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को नामांकनों की जांच, मतदान प्रक्रिया, मतगणना तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य सभी अधिकारियों को उनके प्रशासनिक व चुनावी दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करना है ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि न हो।

उपस्थिति को लेकर कड़े निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त ताकीद की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। अनुपस्थिति या लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। प्रशासन की प्राथमिकता पंचायतीराज आम चुनाव-2026 का निष्पक्ष, पारदर्शी और सफलता पूर्वक संचालन सुनिश्चित करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................