नाकेबंदी में 50 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
![नाकेबंदी में 50 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार](https://gexpressnews.com/uploads/images/202310/image_870x_653088bf90181.jpg)
कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कोटकासिम क्षेत्र में बुधवार को पुलिस नाकेबंदी के दौरान हरियाणा राजस्थान सीमा पर बिरनवास पुलिस चौकी ने एक कार से 50 लख रुपए की नकदी के साथ हरियाणा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटकासिम क्षेत्र की हरियाणा बॉर्डर स्थित बिरनवास पुलिस चौकी पर हरियाणा की तरफ से आने जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी को रोक कर जांच की गई तो जांच के दौरान कर में 50 लाख रुपए सहित 21 क्रेडिट/डेबिट कार्ड मिले चालक से जब इस बारे में पूछताछ की तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला जिस पर चालक हाशिम पुत्र अब्दुल अज़ीज़ में उम्र 31 वर्ष निवासी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूंह मेवात हरियाणा को डिटेन किया गया है
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)