बलदेवगढ़ में शुक्रवार 27 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन आरम्भ

Oct 26, 2023 - 21:00
Oct 26, 2023 - 21:06
 0
बलदेवगढ़ में शुक्रवार 27 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन आरम्भ

गोलाकाबास (रितिक शर्मा) .समीपवर्ति गांव बलदेवगढ़ स्थित ब्रजनन्दन मंदिर मुख्य बाज़ार मे श्री आदर्श रामलीला मंडल के नेतृव मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीलाओं का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा शुक्रवार से शुरु किया जावेगा
श्री आदर्श रामलीला मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच श्याम लाल बड़गौती ने बताया कि शुक्रवार सांय 8 बजे श्री गणेश वंदना के साथ बलदेवगढ़ स्थित दादू आश्रम बावड़ी के  महंत हनुमान दास महाराज के मुख्य आतिथ्य मे रामलीला का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया जावेगा जिसमे नारद मोह लीला का मंचन किया जावेगा तथा नारद की भूमिका राजेश पटेल देवर्षि नारद, नरसी शर्मा श्री हरी विष्णु,सुरेश जोशी महादेव,नं द किशोर बन्दावला देवराज इंद्र तथा कमलेश मिश्रा कामदेव की भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला का समापन 8 नवम्बर को होगा तथा रामलीला का प्रतिदिन सांय 8 से रात्रि 12 बजे तक मंचन किया जावेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................