विधायक देवीसिंह शेखावत ने रक्तदान शिविर व गौशाला में मनाया जन्मदिन
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) विधायक देवीसिंह शेखावत के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानसूर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस शिविर में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को विधायक ने प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।विधायक शेखावत ने मौके पर कहा कि खून किसी भी कैमिकल से नहीं बनाया जा सकता, यह केवल मानव शरीर में ही बनता है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज सेवा की सच्ची मिसाल बताया।जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ नारायणपुर स्थित गढ़ी मामोड की गौशाला पहुंचकर भी कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गौशाला में केक काटकर जन्मदिन मनाया और गौ सेवा का संदेश दिया।पूरे दिन आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश देखने लायक रहा। रक्तदान शिविर से लेकर गौशाला तक हर जगह विधायक के समर्थन में कार्यकर्ता जुटे रहे और जन्मदिन को सेवा व समर्पण के साथ मनाया गया। विधायक शेखावत ने कहा कि उनका जीवन समाज की सेवा और विकास कार्यों के लिए समर्पित है और वे हमेशा जनहित में कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, अजबपुरा सरपंच प्रियंका नरूका, भवानी शंकर वैद्य, तहसीलदार अनिल कुमार,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी सैनी, खंड चिकित्सा अधिकारी दीपेंद्र सिंह शेखावत, थाना प्रभारी नारायणपुर रोहिताश सामरिया,रामस्वरूप सैनी ,केसरपाल सिंह राजपाल सिंह, रामस्वरूप सैनी,बंबू सैनी ,लालाराम गुर्जर एवं भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता आमजन युवा मौजूद रहे।