दीपावली के पर्व पर लक्ष्मणगढ़ बाजार में छाई रौनक

Nov 10, 2023 - 19:42
 0
दीपावली के पर्व पर लक्ष्मणगढ़ बाजार में छाई रौनक

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) दीपावली के पर्व को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग पुरी तरह से जुट गए है। पर्व को लेकर घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई, रंग रोगन कर सजाने के पश्चात रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर खरीदारी को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। घरों को सजाने के लिए सजावटी फैंसी छालर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भीड़ रही है। बाजार गुलजार होने से व्यापारियों के चेहरे अब खिल रहे हैं। बाजार दीपावली से संबंधित वस्तुओं से पटसा गया है। जिधर देखे उधर ऐसी वस्तुए नजर आ रही जिनका संबंध दीपावली से है। लोगों द्वारा दीपावली के पर्व पर घरेलू सामान की खरीदारी भी की जा रही है। आज शुक्रवार को धनतेरस के पर्व पर बर्तनों की दुकानों एवं सराफा बाजार मे व्यापारियों के यहां पर विशेष भीड़ रही।
पर्व की तैयारी को लेकर बाजार में भारी चहल-पहल रही। बाजार में रंग-बिरंगे बिजली बल्बों से लेकर अन्य सजावटी सामानों की दुकानों पर भीड़ रही। मिट्‌टी के दीपक की बिक्री को लेकर हाथ ठेलो पर बाजार व गली मोहल्लो में घूमकर बिक्री की जा रही है।
कार्तिक त्रयोदशी को मनाये जाने वाले धनतेरस को लेकर लोगों ने खरीदारी की, धनतेरस से ही दिवाली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस में लक्ष्मी जी और कुबेर भगवान की विशेष पूजा की जाती है। आज के दिन भूमि बाइक चौपाइयां वाहन बर्तन सोना आभूषण चीज की खरीदारी विशेषर रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................