ससुराल और पति से खफा प्रेमी के साथ रहने महिला चढ़ी की जिद्द पर अड़ी महिला मोबाईल टावर पर चढ़ी

Nov 18, 2023 - 17:48
Nov 18, 2023 - 18:00
 0
ससुराल और पति से खफा प्रेमी के साथ रहने महिला चढ़ी की जिद्द पर अड़ी महिला मोबाईल टावर पर चढ़ी

बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र की उमरेह गांव में एक महिला के मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को सुबह जब ग्रामीणों ने महिला को टावर पर बैठे देखा तो गांव में हड़कंप मच गया और उन्होंने महिला से समझाईश भी की लेकिन महिला नीचे उतरने के लिए राजी नहीं है। इस पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर बाड़ी सीओ महेंद्र सिंह के साथ सदर थाना एसएचओ विजय सिंह पुलिस जाते के साथ गांव पहुंची और महिला से समझाईश का प्रयास किया गया साथ में महिला के परिजन और ग्रामीणों को बुलाकर समझाइश की कोशिश की गई लेकिन महिला टावर से उतरने पर राजी नहीं हुई। इस पर महिला से बातचीत करने के लिए मोबाईल और माइक का उपयोग किया गया। करीब तीन घंटे के दौरान पता लगा

की महिला की शादी पांच वर्ष पूर्व उसके परिजनों ने धौलपुर के बदरिका गांव में की श्री महिला के एक छोटा बच्चा भी है। लेकिन महिला गांव में ही किसी युवक से प्रेम करती है जिसके साथ ही रहना चाहती हैं। इसके चलते ही घर में झगड़ा हुआ है। और वह मोबाईल टावर पर चढ़ गई है।

पुलिस ने बुलाया मौके पर परिजन को पुलिस ने महिला से बातचीत के बाद गांव से महिला के परिजन और प्रेमी को मौके पर बुलाया और उसने बातचीत के बाद महिला से समझाइश की साथ में प्रशासन ने भरोसा दिलाया की उसकी मांग पर परिजनों से बात की जाएगी। इस आश्वासन के बाद महिला करीब साढ़े तीन घंटे बाद टावर से सकुशल नीचे उतर आई है और पुलिस एवं परिजन उससे समझाइश और पूछताछ कर रहे है।

5 वर्ष पूर्व हुई शादी नहीं जाना चाहती है ससुराल

सीओ महेंद्र सिंह ने बताया की वे सदर एसएचओ विजय सिंह और पुलिस टीम के साथ सूचना पर गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी लेकर महिला को उतारने का प्रयास किया साथ में किसी भी अनहोनी की आशंका से जाल भी मंगाया। महिला के प्रेमी लड़के को भी बुलाया। जिसने भी महिला को नीचे आने की कहा तब जाकर मामला सुलझा है। अभी महिला से पूछताछ की जा रही है।

प्रेमी के साथ रहने की जिद्द, घर में हुआ झगड़ा

सीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय महिला पूजा पत्नी राहुल निवासी बदरिका धौलपुर की है जो हाल में अपने पीहर उमरेह में रह रही है जिसका गांव के ही आकाश नामक युवक से प्रेम प्रसंग है। महिला की शादी करीब पांच साल पहले हो चुकी है। परिजनों ने बताया की उसके दाई साल का एक बच्चा भी है। महिला पूजा पति के साथ ससुराल में नहीं रहना चाहती है और काफी दिनों से पीहर में अपने माता-पिता के साथ रह रही है। परिजन उसको ससुराल भेजना चाहते है। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है और महिला पूजा सुबह सात बजे गांव में इंदौरा बाबा के मंदिर के पास खेत में लगे टावर पर चुपके से बढ़ गई। फिलहाल महिला के नीचे आ जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

पूरे मामले को लेकर टावर पर चढ़ी महिला को करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्त के बाद यवर से उतार लिया गया है महिला की सदर थाने पर लाकर परिजनों और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई गई है। महिला से सदर एसएचओ विजय सिंह छोकर पूछताछ और कार्यवाही की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है