मातम में बदली शादी समारोह की खुशिया: समधी ने ही की समधी की गोली मारकर हत्या

Nov 29, 2023 - 19:17
Nov 29, 2023 - 19:18
 0
मातम में बदली शादी समारोह की खुशिया: समधी ने ही की समधी की गोली मारकर हत्या

मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र का है जहां  शादी समारोह में गए समधी ने विवाद होने पर मेहमानों की भीड़ के बीच अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी।  बतया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के फार्म हाउस के भीतर सोमवार की देर रात आयोजित किए गए शादी समारोह में शेखर यादव शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी शादी समारोह में आयोजकों की ओर से शेखर यादव के समधी अशोक यादव को भी बुलाया गया था।
शेखर यादव ने 3 साल पहले ही अपनी बेटी का विवाह अशोक यादव के बेटे के साथ किया था, लेकिन बाद में आए मनमुटाव के चलते शादी के बाद लड़का लड़की में अलगाव हो गया था। इस दौरान शादी में हुए खर्च हुए एक करोड़ रुपए अशोक यादव द्वारा शेखर यादव को देने की दोनों में सहमति बनी थी। शादी समारोह में पहुंचे दोनों संबंधियों का जब आमना सामना हुआ तो एक करोड रुपए को लेकर दोनों के बीच कहां सुनी हो गई। जिसके चलते दोनों रिश्तेदारों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान शेखर यादव और उसके दो साथियों ने अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। शादी समारोह में गोली चलने से कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
समधी को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर इकट्ठा कुछ लोग लहूलुहान हुए अशोक यादव को अस्पताल में ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी समारोह में मर्डर की जानकारी मिलते ही सेंट्रल नोएडा की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की बारीकी से जांच की। शादी समारोह की वीडियो बना रहे लोगों से पुलिस ने रिकॉर्डिंग लेकर अपने कब्जे में की। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शेखर यादव और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को डीसीपी सेंट्रल सुनीति सिंह ने बताया है कि शादी समारोह में हत्या करके भागे शेखर यादव और उसके सथ्यों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है