मतगणना तैयारियों को दिया अंतिम रूप , जिले में 71.80 प्रतिशत रहा मतदान, 73 प्रत्याशियों के भाग्य का कल 3 दिसम्बर को आएगा फैसला

Dec 1, 2023 - 19:02
Dec 2, 2023 - 08:30
 0
मतगणना तैयारियों को दिया अंतिम रूप , जिले में 71.80 प्रतिशत रहा मतदान, 73 प्रत्याशियों के भाग्य का कल 3 दिसम्बर को आएगा फैसला
प्रतीकात्मक फोटो

भरतपुर, विधानसभा आम चुनाव 2023 के मतों की गणना 3 दिसम्बर को एमएसजे कॉलेज में होगी। निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मतगणना में लगे सभी कार्मिकों को प्रातः 6 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थिति देनी होगी। कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एमएसजे कॉलेज के खेल मैदान में की गई है।

मतगणना स्थल पर ये रहेगा प्रतिबंधित -

विधानसभा आम चुनाव मंे मतों की गणना एमएसजे कॉलेज मे होगी। मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग के गाइडलाईन के अनुसार इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार ज्वलनशील पदार्थ, किसी भी प्रकार का आग्नेय अस्त्र-शस्त्र, सिगरेट , बीडी, तम्बाकू, गुटखा उत्पाद ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परिसर के 100 मीटर क्षेत्र को आवागमन निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। 

मतदान की विधानसभावार जानकारी

भरतपुर व डीग जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 71.80 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 71.81 पुरूष, 71.79 महिला एवं 40 प्रतिशत ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। होम वोटिंग की सुविधा के दौरान 2 हजार 196 मतदाताओं में से 2 हजार 128 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, इसका एवं डाकमतपत्र का प्रतिशत मतगणना के समय जोडा जायेगा।

विधानसभा आम चुनाव में सातों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को हुये मतदान में 18 लाख 74 हजार 488 मतदाताओं में से 13 लाख 45 हजार 878 मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। कुल 9 लाख 98 हजार 636 पुरूष मतदाताओं में से 7 लाख 17 हजार 131 ने तथा 8 लाख 75 हजार 832 महिला मतदाताओं में से 6 लाख 28 हजार 731 महिला मतदाताओं ने व 20 ट्रांसजेंडर मतदाताओं में से 8 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार होम वोटिंग की सुविधा दिये जाने से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों का मतप्रतिशत व चुनाव व्यवस्था में लगे कार्मिकों का मतप्रतिशत मतगणना के समय जोडा जायेगा इसके बाद मतदान का पूर्ण ब्यौरा सामने आयेगा। 

विधानसभावार जानकारी

 कामां विधानसभा क्षेत्र में 77.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 77.28 पुरूष व 78.70 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

 नगर विधानसभा क्षेत्र में 80.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 80.28 पुरूष व 79.85 महिला व शतप्रतिशत ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में 68.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 68.23 पुरूष व 68.54 महिला व शतप्रतिशत ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया।

 भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में 67.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 68.10 पुरूष व 65.80 महिला व 27.27 ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। नदबई विधानसभा क्षेत्र में 69.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 69.65 पुरूष व 70.09 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

 वैर विधानसभा क्षेत्र में 68.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 68.10 पुरूष व 68.93 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

 बयाना विधानसभा क्षेत्र में 71.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 71.75 पुरूष व 71.62 महिला मतदाताओं ने व शतप्रतिशत ट्रांसजेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रत्याशी

कामां- कांग्रेस से जहिदा खान, भाजपा से नौक्षम चौधरी, बसपा से मोहम्मद शकील, एआईएमआईएम से इमरान, आईपीजीपी से प्रदीप सिंह, आसपा से बलराम, जजपा से समसूल हसन, लेजशपा से सादिक एवं निर्दलीय के लिये रूप में जुनैद, भगवंता सिंह, मुख्तयार अहमद एवं हापिज। 

नगर - बसपा से खुर्शिद अहमद, भाजपा से जवाहर सिंह बेढम, कांग्रेस से वाजिब अली, सपा से डॉ. गोविन्द शर्मा, एएसपी से नेमसिंह एवं निर्दलीय के तौर पर बलवीर कसाना, मोहन लाल नारंग व राजेन्द्र कुमार शर्मा। 

डीग-कुम्हेर - रालोपा से मनुदेव, कांग्रेस से विश्वेन्द्र सिंह, भाजपा से डॉ. शैलेष सिंह , बसपा से हरिओम शर्मा एवं निर्दलीय के रूप में पूनम, राजकुमार, सुरेन्द्र सिंह एवं हरिशंकर। 

भरतपुर - बसपा से गिरीश चौधरी, भाजपा से विजय बंसल, जजपा से डॉ. मोहन सिंह, अलोपा से संजय काशमिरिया, लोकदल से डॉ. सुभाष गर्ग, लोजपा से सोहन सिंह एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तपन शर्मा, दुष्यन्त सिंह, पूरन सिंह, रामवीर जाटोलिया एवं विष्णु कुमार सैनी।

नदबई - बसपा से खेमकरण सिंह तौली, भाजपा से जगत सिंह, कांग्रेस से जोगिन्दर सिंह अवाना, आप से रोहित, रिकॉल दल से छतरसिंह सैनी, आईपीजीपी से पुष्पा, आसपा से विजय चौधरी, लोसपा सत्येन्द्र सिंह, सपा से समय सिंह एवं निर्दलीय के रूप अशोक कुमार, जगतपाल सिंह, जोगिन्दर सिंह, तहल सिंह, शिवराम पटेल, सत्येन्द्र सिंह एवं सुरजीत सिंह। 

वैर - आप से चरण सिंह, बसपा से चिरमोली, भाजपा से बहादुर सिंह, कांग्रेस से भजन लाल, रालोपा से सुनील कुमार एवं निर्दलीय कोमल महावर व जीतू कोली। 

बयाना - कांग्रेस से अमर सिंह, रालोपा से नीतू सेजवाल, भाजपा से बच्चू सिंह बंशीवाल, बसपा से मदन मोहन, आप से मुकेश टाइगर, भायुजएपा से मुन्नी राम एवं निर्दलीय के तौर पर अजय सिंह, डॉ. ऋतु बनावत, पुरूषोत्तम बाबा, विजय सिंह एवं सुदेश कुमारी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow