सामान्य, पुलिस एवं व्यय पर्यवेक्षको से आम नागरिक चुनाव सम्बन्धी सूचनाओं के संम्बन्ध में कर सकते हैं सम्पर्क

Nov 8, 2023 - 18:09
Nov 8, 2023 - 18:33
 0
सामान्य, पुलिस एवं व्यय पर्यवेक्षको से आम नागरिक चुनाव सम्बन्धी  सूचनाओं के संम्बन्ध में कर सकते हैं सम्पर्क

भरतपुर::- चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 हेतु नियुक्त किये गये सामान्य, पुलिस एवं व्यय पर्यवेक्षक भरतपुर पहुॅच चुके हैं। नागरिक चुनाव संबंधी सूचनाओं एवं अन्य जानकारी के संबंध में उनके दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं तथा प्रातः 9 से 10 बजे मध्य सर्किट हाउस में व्यक्तिशः मिलकर जानकारी दे सकते हैं।

 जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि कामां विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. रथन यू केलकर हैं जिनके कमरा नम्बर 102 एवं दूरभाष नम्बर 05644-299469, मोबाईल नम्बर 9166203393 हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये सामान्य पर्यवेक्षक श्रीमति पुष्पांजलि दास हैं जिनके कमरा नम्बर 205 एवं मोबाईल नम्बर 7300309820 हैं। डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक नवीन एस.एल. हैं जिनके कमरा नम्बर 206 एवं मोबाईल नम्बर 9784803870 हैं। भरतपुर एवं नदबई विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह हैं जिनके कमरा नम्बर 207 एवं मोबाईल नम्बर 7728017640 हैं। वैर-बयाना विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक अर्जुनसिंह बी. राठौड हैं जिनके मोबाईल नम्बर 7568639886 हैं। 

 उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में कामां, नगर, डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक श्रीमति एस. मल्लिखा हैं जिनके कमरा नम्बर 204 एवं मोबाईल नम्बर 9940269998 हैं। भरतपुर, नदबई, वैर एवं बयाना विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक अवुला रमेश रेड्डी हैं जिनके कमरा नम्बर 209 एवं दूरभाष नम्बर 05644-299386, मोबाईल नम्बर 9256856196 हैं। 

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि व्यय पर्यवेक्षण के लिये नियुक्त किये गये नदबई, वैर तथा बयाना विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक पी.राजादुरैइ हैं जिनके कमरा नम्बर 113 एवं दूरभाष नम्बर 05644-299381, मोबाईल नम्बर 9929327249 हैं। कामां व नगर विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक अविजित मिश्रा हैं जिनके कमरा नम्बर 112 एवं दूरभाष नम्बर 05644-299367, मोबाईल नम्बर 8107023435 हैं। डीग-कुम्हेर व भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक विठ्ठल मछिन्द्र भौंसले हैं जिनके कमरा नम्बर 110 एवं दूरभाष नम्बर 05644-299470, मोबाईल नम्बर 9256069792 हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow