प्रदेश के नए मुखिया भजनलाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Dec 13, 2023 - 20:06
 0
प्रदेश के नए मुखिया भजनलाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

राजस्थान प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधायक दल की बैठक मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर में संपन्न हुई विधायक दल की बैठक में राजस्थान के नए मुखिया के नाम पर सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा के नाम पर सर्व सहमति से मुहर लग गई है। भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री और सांगानेर से भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में 15 दिसंबर को जयपुर में शपथ लेंगे। इस खबर के भाजपा कार्यलय से बाहर आते ही महुवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही ब्राह्मण समाज ने भी अपनी खुशी जाहिर करते पटाखे छोड़कर  लोगों का मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर  की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर महुवा बस स्टैण्ड, और मुख्य बाजार श्री  कृष्ण गोपाल गौशाला मैं गोपुत्र हर्ष वर्धन अवस्थी के नेतृत्व में  मिठाई और लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की। साथ ही ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी जगह-जगह पटाखे फोड़कर एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

महुवा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता विजयशंकर बोहरा ने बताया कि राजस्थान में 33 साल बाद कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल  ने  अपने जीवन का अमूल्य समय संगठन की सेवा करते हुए बिताया है और वे एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर एक आम कार्यकर्ता के मनोबल को मजबूत किया है। भाजपा पार्टी के दायित्व वान कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन ने भी इस खुशी के मौके पर जयकारे लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है