विशेष सफाई अभियान के तहत सुभाष पार्क एवं किशोरी महल में हुई साफ -सफाई

Dec 21, 2023 - 18:29
Dec 21, 2023 - 19:44
 0
विशेष सफाई अभियान के तहत सुभाष पार्क एवं किशोरी महल में हुई साफ -सफाई

भरतपुर, 21 दिसम्बर। नगर निगम की ओर से गुरूवार को विशेष सफाई अभियान जारी रहा। आयुक्त बीना महावर ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार निगम की ओर से दिनांक 12 दिसम्बर से 10 जनवरी तक सफाई अभियान के तहत विभिन्न वार्ड़ाे व स्थलों पर सफाई की जा रही है। साथ ही घर-घर जाकर कचरा संग्रहण, रोड़ स्वीपिंग, रोड़ साईड में घास/झांड़िया की कटिंग एवं रोड़ की साफ-सफाई आदि कार्य वार्ड़ वाइज की जायेगी।

गुरूवार को वार्ड संख्या 35, 36, 37, 38 व 39 के विभिन्न क्षेत्रों पार्कों व ऐतिहासिक गेटों आदि स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य- सुभाष पार्क, सब्जी मंडी जामा मस्जिद के पीछे, ठंडी सड़क रोड़, कमला रोड़, नेहरू पार्क, किशोरी महल, गंगा मंदिर आदि इलाकों में अनावश्यक पेड़ों की कटाई, नालियों की सफाई कार्य किया गया। सफाई अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक वेदराम, विजयपाल सिंह एवं समस्त सफाई निरीक्षक शामिल हैं।

---0---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow