अक्षत कलश शोभा यात्रा रैणी कस्बे मे सीताराम मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से निकाली

Dec 24, 2023 - 21:07
 0
अक्षत कलश शोभा यात्रा रैणी कस्बे मे सीताराम मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से निकाली

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना 

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर कस्बे मे भगवान राम मंदिर निर्माण पूरा होना और अयोध्या मे 22 जनवरी 2024 को भगवान राम की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार 24 दिसम्बर को रैणी तहसील स्तरीय एक बैठक आयोजित की गई तथा मिटिंग मे भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के बाद कस्बे मे अक्षत कलश यात्रा निकाली गई और कार सेवको का फूल मालाओ से स्वागत सत्कार किया गया एवं इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। 
शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम का ध्वज लेकर सैकड़ो महिला-पुरूष नाचते गाते हुए नजर आए तथा 
कस्बे के सीताराम मंदिर परिसर पर अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा सीताराम मंदिर से सैकड़ो लोगों के साथ शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरे जहां पर लोगों ने जगह-जगह पर अक्षत कलश रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया 
रथ यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए वापस सीताराम मंदिर पहुंची  और अक्षत कलश रथ यात्रा के माध्यम से अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या आने का न्योता दिया शोभायात्रा में कस्बे के सैकड़ो महिलाएं पुरुष वृद्ध जन शामिल हुए शोभायात्रा में महिलाएं पुरुष  नाचते गाते नजर आए तथा भगवामय ध्वज लेकर लहराते हुए आगे पीछे चल रहे थे।
इस दौरान श्रीकांत सैदावत  , बादल सैन , सुभाष शर्मा , महेश गर्ग , भगवान सिंह  , मोहन पटेल  , देवकरण मीना , मुकेश व्यास , मुकेश किलाल (जायसवाल) , राहुल शर्मा , मनोज शर्मा , महेश खोहरा चौहान  , महेश शर्मा , नेपाल सिंह  सहित अनेक गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी सुभाष शर्मा के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................