पत्थर की टाल के आगे पड़े मिले गोवंश के अवशेष: शरीर के अंदर से मांस ले गए तस्कर

नगर कस्बे के मुख्य बाजार की घटना: स्थानीय लोगों और गौरक्षकों में रोष

Dec 31, 2023 - 17:17
Dec 31, 2023 - 17:23
 0
पत्थर की टाल के आगे पड़े मिले गोवंश के अवशेष: शरीर के अंदर से मांस ले गए तस्कर

डीग जिले के नगर कस्बे के मुख्य बाजार में एक गोवंश के अवशेष पड़े मिले।  घटना रविवार आज सुबह करीब 11 बजे की है। नगर क़स्बे में रजनीश मित्तल की पत्थर की टाल है। सुबह जब व्यापारी टाल को खोलने के लिए पहुंचा। तो, टाल के आगे एक गोवंश के अवशेष पड़े थे। थोड़ी ही देर मे मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची ने मामले की जांच की और गोवंश की हत्या करने वाले आरोपियों का पता लगाने में जुट गई।

इधर घटना की सूचना जैसे ही गौरक्षकों और आसपास के लोगों को लगी तो वह मौके पर इकट्ठे हो गए। लोगों में गोवंश की हत्या को लेकर काफी रोष है। पुलिस गोवंश की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में लग गई। डीग जिले के मेवात इलाके में गोवंश की हत्या रुकने का नाम नहीं ले रहीं। आए दिन गौ-तस्कर गोवंश की करने में लगे हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................