कामां मे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा: एक घायल की हालत गंभीर, भरतपुर रेफर

Mar 20, 2026 - 12:08
 0
कामां मे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा: एक घायल की हालत गंभीर, भरतपुर रेफर

डीग जिले में कामवन (कामां) कस्बे में डीग रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए 2 बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बझेरा निवासी संजय पुत्र किशन सिंह और बरौलीधाऊ निवासी रामबाबू पुत्र शिवचरण शर्मा दिल्ली बाइपास चौराहा से अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीग की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संजय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार पिकअप ड्राइवर की तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................