माली समाज ने प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

Jan 3, 2024 - 18:55
 0
माली समाज ने प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

भीलवाड़ा -राजकुमार गोयल
                     प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका व नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले की जयंती  महात्मा ज्योति बा फुले सेवा संस्थान व भीलवाड़ा माली सैनी समाज के सानिध्य में मनाई,सचिव राजकुमार माली बताया कि इस अवसर पर बेटी गौरव उद्यान स्थित माता सावित्री बाई फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया साथ ही विचार गोष्टि की गई।
          पूर्व पार्षद ओंकार माली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के द्वारा जो नारी शिक्षा की ज्योति जगाई उसे निरंतर आगे बढ़ाना है। माली समाज के ट्रस्ट के अध्यक्ष दौलत माली ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में एकता संभव है।
                      महिला मण्डल की अध्यक्ष व पार्षद मोहनी माली व पूर्व पार्षदा प्रतिभा माली ने कहा कि नारी को शिक्षा के साथ साथ भी राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं को बढ़कर हिस्सा लेना है। ट्रस्ट सचिव दिनेश गढ़वाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 3 जनवरी महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने , महात्मा ज्योति बा फुले व माता सावित्री बाई फुले को सयुक्त रूप से  भारत रत्न देने का आग्रह किया।
युवा अध्यक्ष पुशालाल माली ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
                      इस मौके संस्था के अध्यक्ष बद्री पारेता माली, सचिव दिनेश गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित तुन्दवाल, सैनी वर्ड इकोनोमी फॉर्म सचिव छोटू लाल तंवर, रमेश सांखला, प्रभु रागसिया, माली युवा सेवा संस्थान अध्यक्ष पुशालाल माली,श्याम रागसिया, कालू मोरी, पूर्व पार्षदा प्रतिभा माली,बबलू , कैलाश माली, शोभालाल माली, चंद्रकला माली, विमला, पिंकी, किरण, पारू, रमा, सीमा, मंजू, दुर्गा शांता, सुखदेव माली, राजकुमार, दीपक, कोषाध्यक्ष चंद्रकला माली, विमला माली, पिंकी माली, पारु माली, किरण माली, रमा माली, सीमा माली, मंजु माली, दुर्गा माली, शांता माली सहित सैकड़ो माली समाज के व्यक्ति व महिलाऐं उपस्थित थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................