साइबर ठगी को लेकर हुआ झगड़ा:एक व्यक्ति घायल,गांव में फायरिंग की सुचना

Jan 5, 2024 - 04:07
 0
साइबर ठगी को लेकर हुआ झगड़ा:एक व्यक्ति घायल,गांव में फायरिंग की सुचना

कामां,डीग 
डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र  में एक व्यक्ति के द्वारा दूसरे व्यक्ति पर फायरिंग करने की सुचना मिली जिस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ देशराज कुलदीप का कहना है कि, एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी हुई थी। मेडिकल होने के बाद पता लगेगा की, चोट किसकी है।
घटना लालपुर गांव की है। सीओ देशराज कुलदीप ने बताया कि, कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि, लालपुर गांव में फायरिंग की घटना हुई है। जिसके बाद कामां थाना अधिकारी और मैं मौके पर पहुंचा। जहां देखा तो एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी हुई थी। डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा कि चोट किसकी है। घटना साइबर ठगी को लेकर हुई है। गोली का स्पष्ट नहीं है। डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला पता लगेगा। पुलिस ने किसी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया है।

वहीं घायल व्यक्ति के भाई का कहना है कि, गांव का हब्बी और उसका लड़का आशिक साइबर ठगी का काम करते हैं। आशिक हब्बी के घर गया था। उन्होंने घर आकर गोली चलाई है। हम लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन हम बचा नहीं सके।
दरअसल लालपुर गांव के रहने वाले आशिक और हब्बी दोनों साइबर ठगी का काम करते हैं। दोनों देर शाम शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों में साइबर ठगी के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। तभी हब्बी मेव चोरी की बाइक लेकर आशिक के घर पहुंचा और उसे घर से बाहर आने की आवाज दी। जैसे ही आशिक घर से बाहर आया तो, हब्बी ने आशिक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हब्बी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।  आशिक के परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आशिक को तुरंत कामां के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................