1 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर, बृज नगर विधानसभा क्षेत्र की बदली तस्वीर-जवाहर सिंह बेढम

Feb 8, 2026 - 13:54
 0
1 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर, बृज नगर विधानसभा क्षेत्र की बदली तस्वीर-जवाहर सिंह बेढम

डीग (नीरज जैन) गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने रविवार को डीग जिले के बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह भी मौजूद रहे।
मंत्री बेढम ने एसएच-14 से नौगांव तक एक किलोमीटर लंबे मार्ग, जिसकी लागत 21 लाख रुपए है, तथा कसोदा संपर्क सड़क (21.70 लाख रुपए) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होता है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और किसानों, व्यापारियों तथा विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र बृज नगर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इनमें प्रमुख सड़कों का निर्माण, अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण, बिजली ढांचे का विस्तार, स्कूलों में नए भवनों का निर्माण और जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने की योजनाएं शामिल हैं। उनके अनुसार इन परियोजनाओं से आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी।
डीग कुम्हेर के विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क मजबूत होने से गांवों तक सुविधाएं पहुंचेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
दौरे के दूसरे चरण में गृह राज्य मंत्री बेढम ग्राम गहनकर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान परशुराम की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए।
इससे पहले मंत्री जवाहर सिंह बेढम अपने पैतृक गांव बेढ़म पहुंचे, जहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का मंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्य प्रभावी रूप से पूरे किए जा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................