आईएएस कल्पना अग्रवाल होगी कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नई जिला कलेक्टर:आईएएस शुभम चौधरी का सिरोही हुआ स्थानान्तरण

Jan 7, 2024 - 19:44
 0
आईएएस कल्पना अग्रवाल होगी कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नई जिला कलेक्टर:आईएएस शुभम चौधरी का सिरोही हुआ स्थानान्तरण

कोटपूतली।(बिल्लूराम सैनी)   राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि करीब 02 बजे प्रदेश के प्रशासनिक हल्के में पहला फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने एक साथ 72 आईएएस एवं 121 आरएएस के तबादले किये। जिनमें कोटपूतली-बहरोड़ जिले की जिला कलेक्टर आईएएस शुभम चौधरी का स्थानान्तरण करते हुए उन्हें सिरोही लगाया गया है। जबकि आईएएस कल्पना अग्रवाल का अनूपगढ़ से कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर पद पर स्थानान्तरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 19 नये जिलों के गठन की घोषणा विगत मार्च 2023 की पूरक बजट घोषणा में की थी। जिसके बाद बतौर उद्यानिकी आयुक्त तैनात आईएएस शुभम चौधरी को कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ओएसडी लगाया गया था। जिसके बाद अगस्त 2023 में जिले का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आईएएस शुभम चौधरी कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रथम जिला कलेक्टर बनी थी। इसी प्रकार नवगठित जिले अनूपगढ़ से कोटपूतली-बहरोड़  लगाई गई जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल यहां की दुसरी महिला जिला कलेक्टर होगी। आईएएस कल्पना अग्रवाल का राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में आरएएस से आईएएस में प्रमोशन किये जाने की अनुशंषा की थी। जिसके बाद अग्रवाल सहित करीब 17 नये आईएएस प्रमोशन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किये गये थे। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में प्रथम कलेक्टर शुभम चौधरी व प्रथम एसपी रंजीता शर्मा की तैनाती की गई थी। अब चौधरी के स्थानान्तरण के बाद भी यहां पुलिस व प्रशासन की मुखिया महिला अधिकारी ही होगी। आईएएस अग्रवाल मूल रूप से राजस्थान की ही रहने वाली है। जिन्होंने अपनी शिक्षा निवाई स्थित वनस्थली विधापीठ से ग्रहण की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................