आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाला कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलक्टर का पदभार

Apr 2, 2026 - 19:42
 0
आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाला कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलक्टर का पदभार

कोटपूतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा)  कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी (2018) अपर्णा गुप्ता ने कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। अपर्णा गुप्ता इससे पूर्व आयुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण, बीकानेर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने निवर्तमान जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है जिन्हे अब स्टेट मिशन निदेशक, आजिविका परियोजनाएँ एवं स्वयं सहायता समूह, जयपुर के पद पर लगाया गया है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपर्णा गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा कर जिले की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही कलेक्ट्रेट के चुनाव शाखा, सामान्य शाखा, कोर्ट रूम, न्याय शाखा, जनसुनवाई, सतर्कता, राजस्व लेखा, राजस्व, विधि, विकास शाखा का निरीक्षण कार्यव्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आमजन को लाभांवित करना है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................