मातृ सम्मेलन एवं विशाल व भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन

Jan 7, 2024 - 19:45
 0
मातृ सम्मेलन एवं विशाल व भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन

अपने जीवनकाल में हम मंदिर बनते देख रहे हैं यह हमारा सौभाग्य है :- बुद्धिप्रकाश

कोटपूतली।(बिल्लूराम सैनी)  श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के तत्वाधान में रविवार को मातृ सम्मेलन व विशाल कलश यात्रा का आयोजन हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत घोष प्रमुख बुद्धिप्रकाश ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष व बलिदानों के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने का कार्य अपनी पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम कण कण में व्याप्त हैं 1526 से इस आंदोलन में अनेक लड़ाईयां, संघर्ष व अभियान रहे हैं। चार लाख से अधिक लोग इस कार्य के लिए बलिदान हुए हैं। 1990 की कार सेवा के दौरान भी हजारों राम भक्तों ने अपने प्राणों की आहूतियां दी है। यह हम सब का सौभाग्य है कि हम अपने जीवन काल में भगवान श्रीराम का मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। संत हनुमान प्रसाद महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को सभी को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करना है। विशिष्ठ अतिथि विधायक हंसराज पटेल ने मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे तो दीपावली मनाई गई थी

अब 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं तो इस अवसर पर पूरे देश में दीपावली मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है कि 22 जनवरी को प्रत्येक घर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करना है। हम सभी को इस पुण्य व धर्म के कार्य में सहभागी बनना है। पटेल ने कहा कि 22 जनवरी के बाद क्षेत्रवासियों के लिए अयोध्या मंदिर दर्शन की व्यवस्था करवाई जायेगी। विहिप जिला मंत्री महावीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन एड. शिव कुमार गुप्ता ने किया। इससे पूर्व लक्ष्मीनारायण देवस्थान मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। यात्रा संयोजक रजत जिंदल ने बताया कि कलश यात्रा में 3111 कलश के साथ महिलायें शामिल हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम के आगमन की ख़ुशी में महिलायें नाचती गाती हुई देवस्थान मंदिर पहुँच रही थी। इस मौके पर समिति संयोजक अरुण सैनी, सह संयोजक नेमीचंद, जिलाध्यक्ष रामविलास सिंघल, आरएसएस के महावीर प्रसाद, महेंद्र शर्मा, प्रचारक विशाल सिंह, भाजपा नेता यादराम जांगल, मुकेश गोयल, पूर्व चेयरमैन एड. महेंद्र सैनी, भाजपा जिला महामंत्री गोपाल मोरीजावाला, पूर्व जिला पार्षद धूड़ सिंह शेखावत, हरिराम सैनी, रामसिंह, सुनील चौधरी, तूफान सोनी, हुकुम सिंह, पवन छीपी, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर, शशि मित्तल, कमल सैनी, भीमसिंह पायला, देवेंद्र आर्य, अनमोल गोयल समेत अनेक कार्यकर्ता व राम भक्त मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................