Indian Navy Chief ने दिल्ली में सऊदी नौसेना बलों के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के साथ चर्चा की

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और रॉयल सऊदी नौसैन्य बल के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-गोफैली ने बृहस्पतिवार को दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए सहयोग तंत्र और उपायों पर चर्चा की।

Jan 12, 2024 - 10:22
Jan 12, 2024 - 19:46
 0
Indian Navy Chief  ने दिल्ली में सऊदी नौसेना बलों के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के साथ चर्चा की

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और रॉयल सऊदी नौसैन्य बल के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-गोफैली ने बृहस्पतिवार को दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए सहयोग तंत्र और उपायों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि गोफैली 10 जनवरी से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। बयान में कहा गया है, “यह यात्रा सऊदी अरब और भारत की नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रमाण है।”

बयान में कहा गया है कि एडमिरल अल-गोफैली ने एडमिरल कुमार से मुलाकात की और नौसेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए सहयोग तंत्र व उपायों पर चर्चा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow