भीलवाड़ा में 16108 तुलसी-शालिग्राम विवाह महामहोत्सव ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न

Nov 21, 2026 - 17:17
 0
भीलवाड़ा में 16108 तुलसी-शालिग्राम विवाह महामहोत्सव ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न

भीलवाड़ा (बद्री लाल माली) । विश्व का प्रथम ऐतिहासिक एवं अलौकिक विराट महाआयोजन 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव 17 से 20 नवम्बर 2026 तक भीलवाड़ा में दिव्य, भव्य एवं अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। मेवाड़ धणी राजाधिराज श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ प्रभु की ऐतिहासिक पधरावणी एवं तुलसी-शालिग्राम विवाह महामहोत्सव में देशभर से हजारों श्रद्धालु भक्तजन पहुंचे। चार दिनों तक भीलवाड़ा पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
आयोजन समिति की ओर से आचार्य योगेंद्र शर्मा कृष्णतनय  ने समस्त भीलवाड़ा वासियों एवं देशभर से पधारे श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई, अभिनंदन एवं कोटि-कोटि साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भीलवाड़ा की भक्ति, श्रद्धा, समर्पण, सेवा और सनातन संस्कृति के गौरव का स्वर्णिम अध्याय बन गया है।

आचार्य शर्मा ने कहा कि इस विराट महायज्ञ को सफल बनाने में पंजीकृत धर्म माता-पिता मनोरथी, मुख्य यजमान, कथा यजमान, मनोरथी परिवार, आयोजन समिति, संयोजन समिति, महिला मंडल, विप्र विद्वान आचार्यगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु, प्रशासन टीम, नगर निगम, सांसद, विधायक, आस्था भजन चैनल की टीम, संगीत एवं भजन मंडली, सोशल मीडिया टीम, सेवाभावी कार्यकर्ता, भामाशाह एवं सहयोगदाताओं ने तन-मन-धन से सहयोग दिया।
उन्होंने कहा कि किसी ने आर्थिक सहयोग दिया, किसी ने श्रमदान किया, किसी ने व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला, किसी ने प्रचार-प्रसार किया, तो किसी ने अपनी कला और संगीत से भक्ति की सरिता प्रवाहित की। यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संपूर्ण भीलवाड़ा की सामूहिक श्रद्धा, एकता और सनातन संस्कारों की ऐतिहासिक विजय है।आयोजन में यदि किसी स्तर पर जाने-अनजाने कोई त्रुटि, कमी अथवा असुविधा रही हो तो समिति ने सभी श्रद्धालुओं से करबद्ध क्षमाप्रार्थना की। प्रभु श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ एवं श्री तुलसी शालिग्राम भगवान से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................