बावड़ी में आरएलपी तो हतुंडी में कांग्रेस का परचम, संयुक्त 30 वार्डों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
बावड़ी में आरएलपी तो हतुंडी में कांग्रेस का परचम, संयुक्त 30 वार्डों में कांग्रेस ने बनाई बढ़तदोनों पंचायत समितियों के चुनावी नतीजों में अलग-अलग सियासी तस्वीर, कांटे के मुकाबलों के बीच कई बड़े अंतर से जीत
बावड़ी / जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। पंचायत समिति सदस्य चुनाव 2026 के घोषित परिणामों में बावड़ी और हतुंडी पंचायत समितियों में अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बावड़ी पंचायत समिति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 15 में से 9 वार्डों में जीत दर्ज कर दबदबा कायम किया, जबकि हतुंडी पंचायत समिति में कांग्रेस ने 15 में से 10 वार्डों पर कब्जा जमाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। दोनों पंचायत समितियों के कुल 30 वार्डों में कांग्रेस ने 15, आरएलपी ने 10, भाजपा ने 4 और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की, जिससे संयुक्त परिणामों में कांग्रेस सबसे आगे रही।
बावड़ी: आरएलपी 9, कांग्रेस 5 और 1 सीट पर निर्दलीय की जीत बावड़ी पंचायत समिति के 15 वार्डों में आरएलपी के 9 प्रत्याशी विजयी रहे। इनमें वार्ड 1 से रामकिशोर (204 मत), वार्ड 2 से कोजी (223 मत), वार्ड 3 से लीला (270 मत), वार्ड 7 से खिवराज (47 मत), वार्ड 11 से ओमा देवी (422 मत), वार्ड 12 से गुड्डी देवी (474 मत), वार्ड 13 से समेरी (88 मत), वार्ड 14 से जितु राम (86 मत) और वार्ड 15 से गौतमराम (402 मत) से जीते। वहीं कांग्रेस के वार्ड 5 से सीता (88 मत), वार्ड 6 से पपूदेवी (3 मत), वार्ड 8 से जगदीश भाटी (264 मत), वार्ड 9 से भंवरराम (383 मत) और वार्ड 10 से मूला राम (235 मत) से विजयी रहे। वार्ड 4 से निर्दलीय प्रत्याशी समीम 85 मतों से जीत दर्ज करने में सफल रहे।
हतुंडी: कांग्रेस के 10, भाजपा के 4 और आरएलपी के 1 वार्ड में जीते प्रत्याशी हतुंडी पंचायत समिति के 15 वार्डों में कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इनमें वार्ड 2 से प्रवीण कुमार (416 मत), वार्ड 3 से धनी देवी (27 मत), वार्ड 5 से कमला (357 मत), वार्ड 6 से सुखाराम (130 मत), वार्ड 8 से उगमा देवी (150 मत), वार्ड 9 से कानाराम चौधरी (285 मत), वार्ड 11 से सीमा (172 मत), वार्ड 12 से दुर्गा देवी (508 मत), वार्ड 14 से महेन्द्र दादरवाल (279 मत) और वार्ड 15 से रामूराम (122 मत) विजयी रहे। भाजपा की ओर से वार्ड 1 में राधा (9 मत), वार्ड 7 में सूरज देवी (101 मत), वार्ड 10 में बाबुड़ी (2 मत) और वार्ड 13 में जितेन्द्र सिंह (240 मत) से जीते। वार्ड 4 में आरएलपी की चंद्रा देवी 110 मतों से विजयी रहीं।
पार्टीवार परिणाम तालिका (संयुक्त व अलग-अलग)
| पंचायत समिति | कुल वार्ड | कांग्रेस | आरएलपी | भाजपा | निर्दलीय |
| बावड़ी | 15 | 5 | 9 | — | 1 |
| हतुंडी | 15 | 10 | 1 | 4 | — |
| कुल योग | 30 | 15 | 10 | 4 |

