एम.ए. फाइनल गृह विज्ञान की शीर्ष-10 सूची में अंजुमन कॉलेज के दो छात्रों का दबदबा

Nov 21, 2026 - 17:55
 0
एम.ए. फाइनल गृह विज्ञान की शीर्ष-10 सूची में अंजुमन कॉलेज के दो छात्रों का दबदबा

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। महर्षि दयानन्द सरस्वती कॉलेज, अजमेर द्वारा जारी सत्र 2025-26 के एम.ए. फाइनल (गृह विज्ञान विषय) की शीर्ष-10 छात्रों की सूची में स्थानीय अंजुमन कॉलेज के दो होनहार विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस सूची में कॉलेज के छात्र मोहम्मद रज्जाक पुत्र मोहम्मद रमजान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है, वहीं मोहम्मद यूनुस पुत्र खलील अहमद ने 9वाँ स्थान हासिल किया है। छात्रों की इस शानदार सफलता से कॉलेज परिसर में खुशी की लहर है। संस्था के अध्यक्ष सैय्यद अली चौहान ने दोनों मेधावी छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। सचिव रफ़ीक अहमद गौड़ ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद सिसोदिया ने भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ. इमरान अहमद और समस्त स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सैय्यद अली चौहान, सचिव रफ़ीक अहमद गौड़, उपाध्यक्ष अब्दुल हलीम रान्दड़, उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद सिसोदिया, सह सचिव मोहम्मद आबिद गैसावत, प्राचार्य डॉ. इमरान अहमद सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................