अलवर में 'सृजक' की मासिक कवि-गोष्ठी 22 को, नवंबर में जन्मे कवियों का होगा सम्मान
अलवर में 'सृजक' की मासिक कवि-गोष्ठी 22 को, नवंबर में जन्मे कवियों का होगा सम्मानसरदार अमरीक सिंह 'अदब' की अध्यक्षता में होगा आयोजन, वरिष्ठ कवि रघुवर दयाल जैन मुख्य अतिथि
अलवर / कमलेश जैन। अलवर की साहित्यिक संस्था सृजक की ओर से आयोजित होने वाली मासिक कवि-गोष्ठी आगामी 22 नवंबर (रविवार) को होगी। यह आयोजन दोपहर 1:30 बजे से रेलवे स्टेशन के सामने संजय कॉलोनी स्थित एम.एन.सी.आई. कोचिंग के सभागार में संस्थान के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह 'अदब' की अध्यक्षता में किया जाएगा।
नवंबर में जन्मे कवियों का होगा सम्मान सृजक संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने बताया कि कवि-गोष्ठी के दौरान नवंबर माह में जन्मे कवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मोतियों की माला, तिरंगा पटका और पेन भेंट कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
साहित्यकारों व प्रबुद्धजनों की रहेगी मौजूदगी सचिव के अनुसार, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि रघुवर दयाल जैन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अलवर के युवा कवियों और वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ-साथ अनेक गणमान्य नागरिक व प्रबुद्धजन भी शिरकत करेंगे।

