मालाखेड़ा के सुमेल गांव में सरसों की फसल की सिंचाई करते समय किसान की मौत
मालाखेड़ा के सुमेल गांव में सरसों की फसल की सिंचाई करते समय किसान की मौत, गांव में पसरा मातमअस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को दिए आर्थिक सहायता के निर्देश
अलवर / अनिल कुमार गुप्ता। जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत सुमेल गांव में खेत में सरसों की फसल की सिंचाई करते समय एक किसान की अचानक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सिंचाई के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमेल गांव निवासी त्रिलोक अपने खेत में सरसों की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मालाखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
खेती व मजदूरी कर चलाता था परिवार ग्रामीणों के अनुसार, मृतक त्रिलोक खेती-बाड़ी के साथ-साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्रशासन ने दिए आर्थिक सहयोग के निर्देश मामले की जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

