गाड़ियों के PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, BS-VI वाहनों को मिली बड़ी राहत

Nov 21, 2026 - 17:39
 0
गाड़ियों के PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, BS-VI वाहनों को मिली बड़ी राहत

गाड़ियों के PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, BS-VI वाहनों को मिली बड़ी राहतकेंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित; गजट में प्रकाशन के साथ लागू हुए नए प्रावधान

नई दिल्ली / कमलेश जैन। केंद्र सरकार ने वाहनों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट की वैधता अवधि से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत केंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 के माध्यम से यह संशोधन किया है, जो सरकारी राजपत्र (गजट) में प्रकाशित होते ही लागू हो गया है। नए नियमों से BS-VI मानक वाली नई गाड़ियों के मालिकों को राहत मिली है, जिन्हें अब लंबे अंतराल पर सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा, जबकि पुराने मानक वाले वाहनों के लिए वैधता अवधि कम रखी गई है।

निजी और कमर्शियल BS-VI गाड़ियों के लिए नई समयसीमा नए नियमों के अनुसार, BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों के लिए उम्र के आधार पर वैधता तय की गई है:

  • 6 साल तक पुरानी गाड़ी: हर 3 साल में एक बार PUC कराना होगा।

  • 6 साल से अधिक और 10 साल तक पुरानी गाड़ी: हर 1 साल में रिन्यूअल कराना होगा।

  • 10 साल से अधिक पुरानी गाड़ी: हर 6 महीने में सर्टिफिकेट बनवाना होगा।

वहीं, BS-VI मानक वाली कमर्शियल (ट्रांसपोर्ट) गाड़ियों के लिए भी वैधता बढ़ाई गई है:

  • 6 साल तक पुरानी गाड़ी: हर 2 साल में एक बार।

  • 6 साल से अधिक और 10 साल तक पुरानी गाड़ी: हर साल।

  • 10 साल से अधिक पुरानी गाड़ी: पहले की तरह हर 6 महीने में।

पुराने मानक वाले वाहनों का नियम BS-I, BS-II और BS-III मानक वाली गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता 3 महीने रहेगी। वहीं, BS-IV मानक वाली गाड़ियों के लिए यह अवधि 6 महीने निर्धारित की गई है।

रिन्यूअल और मौजूदा सर्टिफिकेट पर स्थिति नए नियमों के तहत यदि वाहन मालिक पुराने सर्टिफिकेट की वैधता खत्म होने से पहले के 10 दिनों के भीतर रिन्यूअल के लिए आवेदन करते हैं, तो नया सर्टिफिकेट पुराने की वैधता समाप्त होने की तिथि से मान्य माना जाएगा, जिससे शेष दिन व्यर्थ नहीं जाएंगे। वैधता समाप्त होने के बाद या अन्य स्थितियों में रिन्यू कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से ही लागू होगा। जिन वाहन चालकों के पास पहले से वैध PUC सर्टिफिकेट है, वह अपनी पुरानी अवधि तक मान्य रहेगा और नई वैधता नए नियम लागू होने के बाद पहली बार रिन्यूअल कराने पर प्रभावी होगी।

वाहन श्रेणी के अनुसार PUC वैधता तालिका

वाहन श्रेणी / मानक उम्र / स्थिति नई PUC वैधता
निजी गाड़ी (BS-VI) 6 साल तक पुरानी हर 3 साल में 1 बार
निजी गाड़ी (BS-VI) 6 से 10 साल तक पुरानी हर 1 साल में 1 बार
निजी गाड़ी (BS-VI) 10 साल से अधिक पुरानी हर 6 महीने में
कमर्शियल गाड़ी (BS-VI) 6 साल तक पुरानी हर 2 साल में 1 बार
कमर्शियल गाड़ी (BS-VI) 6 से 10 साल तक पुरानी हर 1 साल में 1 बार
कमर्शियल गाड़ी (BS-VI) 10 साल से अधिक पुरानी हर 6 महीने में
BS-IV मानक वाहन सभी 6 महीने
BS-I, BS-II, BS-III वाहन सभी 3 महीने

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................