सड़क हादसे के बाद कार से पकड़ा गया 186.931 किलो अवैध डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त हुंडई अल्काज़ार कार जब्त

Nov 21, 2026 - 17:15
 0
सड़क हादसे के बाद कार से पकड़ा गया 186.931 किलो अवैध डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त हुंडई अल्काज़ार कार जब्त

गुड़ामालानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सड़क हादसे के बाद कार से पकड़ा गया 186.931 किलो अवैध डोडा पोस्ततस्करी में प्रयुक्त हुंडई अल्काज़ार कार जब्त, सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

गुड़ामालानी / बालोतरा / बरकत खां। नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुड़ामालानी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 186.931 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई अल्काज़ार कार को भी जब्त कर लिया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी में मिली खेप बालोतरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवट (आईपीएस) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह (आरपीएस) तथा गुड़ामालानी वृताधिकारी सुमेरसिंह राठौड़ (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को गश्त पर निकले हेड कांस्टेबल रंगाराम को सूचना मिली कि गुड़ामालानी से रामजी का गोल हाईवे पर कृषि मंडी के पास दो वाहनों की टक्कर हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में शामिल एक हुंडई अल्काज़ार कार (नंबर आरजे 16 यूडी 6896) में अवैध मादक पदार्थ होने की आशंका जताई गई।

एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस में मामला दर्ज सूचना मिलते ही थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार (निपु) के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें से कुल 186.931 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार को जब्त कर गुड़ामालानी थाने में प्रकरण संख्या 211 (दिनांक 20.11.2026) के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 25 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 345(3) में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस खेप के स्रोत, सप्लाई चेन और तस्करी में शामिल आरोपियों के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में 1 सुरेश कुमार निपु : थानाधिकारी गुड़ामालानी 2 मूलचंद 3 रगाराम 4 चेतन कुमार 5 छताराम 6 पाबुराम 7 भवराराम शामिल रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................