बावड़ी में फसल बीमा क्लेम में फर्जीवाड़े का आरोप, 1.62 लाख रुपए दूसरे खातों में जाने का मामला दर्ज

Nov 21, 2026 - 17:19
 0
बावड़ी में फसल बीमा क्लेम में फर्जीवाड़े का आरोप, 1.62 लाख रुपए दूसरे खातों में जाने का मामला दर्ज

बावड़ी में फसल बीमा क्लेम में फर्जीवाड़े का आरोप, 1.62 लाख रुपए दूसरे खातों में जाने का मामला दर्जफसल बीमा ऐप और हेल्पलाइन से खुला मामला, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बावड़ी / जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मोठ की फसल के बीमा क्लेम में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बावड़ी क्षेत्र के हतुंडी गांव निवासी एक किसान ने अपनी और अपनी माताजी की खातेदारी जमीन पर फर्जी बटाईदार दर्शाकर फसल बीमा कराने तथा क्लेम की 1.62 लाख रुपए से अधिक की राशि दूसरे बैंक खातों में जमा कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में खेड़ापा पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

19.50 हेक्टेयर खातेदारी जमीन का मामला पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, हतुंडी निवासी जोगाराम पुत्र आदूराम और उनकी माताजी के नाम हतुंडी में 10.90 हेक्टेयर तथा नांदिया खुर्द में 8.60 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। कुल 19.50 हेक्टेयर खातेदारी जमीन पर खरीफ 2024 सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मोठ की फसल का बीमा करवाया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बावड़ी के ई-मित्र संचालक रामूराम ने अपने भाई मनोहरराम और सुमेरराम के नाम से उक्त जमीन पर फर्जी बटाईदार दर्शाकर बीमा पॉलिसियां तैयार करवाईं, जिसके लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों, स्टाम्प और हस्ताक्षरों का उपयोग किया गया।

ऐप और हेल्पलाइन से मिली जानकारी रिपोर्ट के मुताबिक, 29 अगस्त 2025 को दो अलग-अलग बैंक खातों में क्रमशः 80,265 रुपए और 82,071 रुपए की राशि जमा हुई। इस तरह कुल 1 लाख 62 हजार 336 रुपए की बीमा क्लेम राशि दूसरे खातों में जाने का आरोप है। किसान को इसकी जानकारी फसल बीमा ऐप और हेल्पलाइन नंबर 14447 के जरिए मिली, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

चार नामजद के खिलाफ केस, जांच जारी पीड़ित किसान ने ई-मित्र संचालक रामूराम, मनोहरराम, सुमेरराम तथा बीमा कंपनी के तत्कालीन तहसील समन्वयक दीपाराम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खेड़ापा थाना पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0315 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक लाखाराम को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि बीमा पॉलिसियों, बटाईदार दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आरोप जांच के अधीन हैं और संबंधित पक्षों का वर्जन लिया जाना बाकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................