श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आनंदोत्सव समिति सरुण्ड मंडल ने बैठक व सत्संग का किया आयोजन

Jan 20, 2024 - 17:03
 0
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आनंदोत्सव समिति सरुण्ड मंडल ने बैठक व सत्संग का किया आयोजन

कोटपुतली (बिल्लूराम सैनी)

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सरुण्ड बस स्टैंड शिव जी के मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। । बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख प्रहलाद सैनी सरूण्ड ने  श्रीराम जी के चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि 22 जनवरी सोमवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा और मंदिर परिसर में बड़ी एलईडी पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाईव प्रसारण दिखाया जायेगा। साथ ही रामधुनी एवं सत्संग का आयोजन होगा एवं मंदिर परिसर में विशेष सजावट भी की जायेगी। राम भक्तों द्वारा सोमवार को मंदिर परिसर में दीपकों से सजावट करते हुए आतिशबाजी की जायेगी। समिति के सहसंयोजक पुर्व सरपंच रामनारायण विजय ने बताया कि सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं सत्संग का आयोजन होगा। साथ ही अयोध्या से कार्यक्रम का लाईव दिखाया जायेगा। शाम को भगवान श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना करते हुए मंदिर को घी के दीपकों एवं विशेष फूलों से सजाया जायेगा और भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा साथ में प्रसाद वितरण किया जाएगा प्रसाद का वितरण रामनारायण जी पुर्व सरपंच की और से रहेगा।बैठक में प्रहलाद सैनी, रामनारायण विजय, टिंकु सिंह तंवर,रोनिका,दिक्षा,अन्तिमा, लक्की, मोनिका, तरुण,प्रिति, अनुष्का,आयुष,विशाल, मानसिंह, करणसिंह, मोहित सिंह,खुशी,शम्भु सिंह,निर्मल सिंह,हर्ष सिंह तंवर सहित अनेक ग्रामवासी मोजुद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................