विधायक पटेल से मिला प्रतिनिधि मंडल
![विधायक पटेल से मिला प्रतिनिधि मंडल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202401/image_870x_65b5180b55d91.jpg)
कोटपूतली,राजस्थान
कोटपूतली के फतेहपुरा खुर्द सरपंच के सानिध्य में प्रतिनिधि मंडल विधायक हंसराज पटेल से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर और हंसराज पटेल को कोटपूतली विधायक बनने पर स्वागत कर शुभकामनाएं दी।चर्चा के दौरान पटेल ने आश्वासन दिया कि जनहित के कार्यो में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे औऱ हमेशा साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया पटेल ने जय श्री राम का नाम लेते हुए प्रति निधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है की इतना बड़ा प्रतिनिधि मंडल आकर मिला और समस्याओं से अवगत कराया हर समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिलाया इस दौरान मंडल के सदस्य कृष्णा सिंह शेखावत गोविंद सिंह शेखावत मोहन सिंह शेखावत भोजराज सिंह शेखावत रामेश्वर गुर्जर के साथ पेंशनर समाज अध्यक्ष कैलाश यादव सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
- बिल्लूराम सैनी
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)