भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ ने देखा मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

Jan 28, 2024 - 16:32
 0
भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ ने देखा मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रविवार को ’मन की बात’’ कार्यक्रम के 109वॉ एपिसोड से राष्ट्र को संबोधित किया उसका सीधे प्रसारण का उदबोधन  संकल्प आई टी आई  राजगढ़ पर सुना गया प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और यह 2024 का पहला मन की बात  का कार्यक्रम है देश के संविधान और सुप्रीम कोर्ट को बने हुए भी 75 वर्ष हो चुके हैं देश महिला सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ रहा है। अबकी बार तेरह महिलाओं को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है साथ ही ऐसे व्यक्तियों को भी अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है जो धरातल पर रहकर गुमनामी की जिंदगी में रहकर देश की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं।भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवलाल मीणा,मंडल महामंत्री अजय यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................