उपाध्याय श्री के चातुर्मास के लिए पवन जैन (चौधरी) को बनाया मुख्य संयोजक

Jun 20, 2025 - 14:28
 0
उपाध्याय श्री के चातुर्मास के लिए पवन जैन (चौधरी) को बनाया मुख्य संयोजक

    अलवर (कमलेश जैन)  श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुन्शी बाजार, की कार्यकारिणी  सभा में आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय 108 श्री विज्ञानंद जी महाराज ससंघ के चातुर्मास समिति का संयोजक पवन जैन चौधरी को बनाया गया साथ में सह- संयोजक सतीश जैन (दीवान) एवं संजय जैन (बरवाड़ा) को बनाया गया।
मुनि श्री के चातुर्मास करवाने हेतु आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में चातुर्मास को भव्य बनाए जाने हेतु चर्चा की गई । जिसमें चातुर्मास संयोजक पवन चौधरी ने बताया की उपाध्याय श्री का बिहार तिजारा से अलवर हेतु बड़े ही हर्षोल्लास से चल रहा है। जिसमे 100 से 150 अनुयाई विहार में सामिल हो रहे हैं , उपाध्याय श्री ससंघ 19/20 जून को शालीमार जैन मंदिर,  21/22 जून को शिवाजी पार्क जैन मंदिर में प्रवास रहेगा ।जहां प्रातः 8:30 से 9:30 तक प्रवचन होंगे एवं दो बजे से चार बजे तक शास्त्र वाचन,  साय 6 से 7.15 धर्म चर्चा एवं रात्री 8.30 से 9.30 तक व्यावर्ति का समय रहेगा , आगामी कार्य क्रम उपाध्याय श्री द्वारा आदेशित अनुसार संपन्न होंगे ।
चातुर्मास भव्य मंगल  प्रवेश हेतु 3 जुलाई  बृहस्पतिवार को प्रातः 7:00 बजे  श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मन्नी का बड़ से प्रारंभ होकर भव्य जुलूस के साथ मुंशी बाजार स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मे किया जाएगा एवं चातुर्मास कलश स्थापना 17 जुलाई 2025 बृहस्पतिवार को पल्लीवाल महासभा भवन हसन का मेवात नगर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें अलवर शहर के हज़ारों गुरु भक्तों के साथ ही सेंकड़ों गुरु भक्त बाहर से भी आयेंगे l
मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि  मुंशी बाजार स्थित जैन मंदिर में 12 वर्ष बाद चातुर्मास स्थापना हो रही है। इससे पूर्व 2013 में आचार्य श्री अनेकांत सागर जी महाराज का भव्य चातुर्मास आयोजित किया गया था ।
इस चातुर्मास का आयोजन श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर(पल्लीवाल , जैसवाल, सेलवाल) द्वारा होगा एवं सकल जैन समाज अलवर के सानिध्य में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
मंत्री रवीन्द्र जैन ने बताया की णमोकार मंत्र उपासक उपाध्याय  विज्ञानंद जी महाराज द्वारा चार महीने तक ज्ञान की गंगा बहाई जाएगी ।जिसका धर्म लाभ समस्त समाज को मिलेगा ।जिससे नई पीढ़ी के बच्चों को भी धर्म प्रभावना का लाभ मिलेगा l
कार्यकारिणी की सभा में कोषाध्यक्ष राजेश जैन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन , सतीश जैन बेंक वाले के अलावा दीवान सतीश जैन,  विजय जैन जनरेटर वाले, मुकेश जैन,सुरेश सिस्टम, अजीत जैन, हिमांशु जैन , लव जैन, हरिश्चंद्र जैन, महेश जैन डेरी आदि सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................