बहाली में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत एंव रामकथा ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ 1 फरवरी को

Jan 30, 2024 - 16:46
Jan 30, 2024 - 16:48
 0
बहाली में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत एंव रामकथा ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ 1 फरवरी को

राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बहाली स्थित संत बाबा के स्थान पर भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ गुरुवार को प्रातः 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यादराम सैनी व लोकेश प्रजापत ने बताया की 1 फरवरी से 7 फरवरी तक भागवत महात्यम, शुकदेव कथा, धुर्व चरित्र, राम व कृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा, रुकमणी विवाह, सुदामा चरित एंव पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। नरेश व रोहित मीणा ने बताया कि 8 फरवरी को विशाल भण्डारा एवं पद दगल का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे ख्यातिनाम गायक शिरकत करेंगे। फौजी नेतराम व टीकू राजपुत ने बताया कि भागवत कथा प्रवचन वृंदावन धाम के कथा वाचक पं. श्री भगवान शास्त्री के सानिध्य में आयोजित होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow