अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा द्वारा किया पानी का वितरण
![अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा द्वारा किया पानी का वितरण](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_66718ef7b63f8.jpg)
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) अलवर शहर मेंभीषण गर्मी मे हर मौहल्ले में पीने कै पानी की समस्या बनी हुई है। समाज के मंत्री नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि पानी की किल्लत से लोग परेशान है। जैन धर्म के सिद्धांत में समाज का मानना है ''जीयो और जीने दो"" के सिद्धांत की अनुपालन में मंगलवार को शिवाजी पार्क व हसन खां मेवात नगर के मध्य ख़ार वास(शिकारी वास) में श्री अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा अलवर के बैनर तले नि:शुल्क जल सेवा वितरण सायं किया गया ।
जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियो द्धारा नवीन कार्यकारिणी के इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। बिजेन्द्र जैन अध्यक्ष , नरेन्द्र कुमार जैन मंत्री, नरेन्द्र जैन विधि मंत्री,सतीश जैन जीवदया संयोजक, राजेश जैन कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रभु दि.जैन पंचायत मंदिर, सुरेश चन्द जैन, प्रिंसीपल, महेश चन्द जैन अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
- कमलेश जैन
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)