अशोका फाउंडेशन का अंधता निवारण महाभियान : 24वें शिविर में 170 मरीजों की हुई जांच

74 नि:शुल्क आपरेशन के लिए चयनित

Feb 4, 2024 - 16:27
 0
अशोका फाउंडेशन का अंधता निवारण महाभियान : 24वें  शिविर में 170 मरीजों की हुई जांच

राजगढ़ (अलवर)  रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सवाईराम में अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 24वें नि:शुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. श्रीमती सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अलवर परिक्षेत्र में अंधता के अंत के लिए महाभियान चला रहा है। इसी कड़ी में यह 24वाँ नि:शुल्क शिविर था। भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि शिविर में 170 मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें से 74 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका आपरेशन जयपुर में नि:शुल्क किया जायेगा। मरीजों को रविवार को ही बस द्वारा जयपुर भेजा गया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................