खैरथल: पति पत्नी ने जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला की समाप्त

Feb 24, 2024 - 18:19
 0
खैरथल:  पति पत्नी ने जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला की समाप्त

 खैरथल थाना क्षेत्र के गांव झाड़का निवासी पति पत्नी ने जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम के पास पति पत्नि अपने खेत में पानी की लाइन को बदलने के लिए गए थे।देर रात तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिवारजन दोनों को ढूंढने के लिए खेत में निकले जहां करीब देर रात को पास खेत में अचेत अवस्था में मिले जिन्हें उपचार के लिए खैरथल अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में  राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर के लिए रैफर कर दिया गया। दंपति ने शुक्रवार को  उपचार के दम तोड़ दिया।  झाड़का पंचायत समिति के सरपंच शीशराम चौधरी ने बताया कि  मनोज जाट 45वर्ष और पत्नी सुनीता देवी 42 वर्ष गुरुवार को पास अपने खेत में पानी की लाइन को बदलने के लिए गए थे रात्रि अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया था जहां दोनों ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। मृतक के दो पुत्र हैं जिनमें एक आर्मी में तो दूसरा कंपनी में काम करता है वहीं मृतक के दो अन्य भाई राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल है फिलहाल खैरथल थाना पुलिस ने दंपति का पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................