ब्रज होली महोत्सव का आयोजन 21 मार्च को

Feb 28, 2024 - 19:03
Feb 29, 2024 - 06:29
 0
ब्रज होली महोत्सव का आयोजन 21 मार्च को

*भव्य सांस्कृति परम्पराओं के साथ आयोजित किये जाये कार्यक्रम- जिला कलक्टर*

भरतपुर, 28 फरवरी। ब्रज होली महोत्सव का का आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें 21 मार्च को समारोहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

 जिला कलक्टर डॉ. यादव ने कहा कि ब्रज होली की परम्पराओं को संरक्षित करते हुए महोत्सव के दौरान आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रम गरीमामय एवं पर्यटकों को आकर्षित करने वाले सामिल किये जायें। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी एवं सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव में आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीतों, लोकनृत्यों को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को आमत्रित किया जाये। 

उप निदेशक पर्यटन विभाग संजय जोहरी ने बताया कि 21 मार्च को प्रस्तावित होली महोत्सव में प्रातः 10 बजे से खेलकूद प्रतियोगिताऐं लोहागढ स्टेडियम में आयोजित की जायेगी, जिसमें रस्साकसी प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता एवं खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे से चित्रकला, मेंहदी-रंगोली एवं नीबू चम्मच प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया जायेगा। इसी परिसर में दोपहर 1 बजे साफा बांधना एवं मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ब्रज होली महोत्सव के तहत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सांय 7 बजे से विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में किया जायेगा जिसमें ब्रज अंचल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। बैठक में शिक्षा विभाग, कला संस्कृति विभाग, राजकीय संग्रहालय के अधिकारी एवं आयोजन से संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।  

---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow