भूमि पूजन कर रखी गई बजरंग व्यायामशाला की नींव

Feb 21, 2022 - 22:12
Feb 22, 2022 - 01:55
 0
भूमि पूजन कर रखी गई बजरंग व्यायामशाला की नींव

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ हरीओम मीणा) कामां कस्बे मे जुरहरा रोड पर बजरंग व्यायामशाला का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया| बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर गुर्जर कलावटा ने बताया कि कामां कस्बे में जुरहरा रोड पर निर्मित होने वाली बजरंग व्यायामशाला का सोमवार को नींव खुदाई करो शिलान्यास के साथ के साथ कार्य प्रारंभ हो चुका हैं रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि कामां में जुरहेरा रोड पर कार्यकर्ताओं के लिए व्यायामशाला खोली जा रही है जिसमें सभी वर्ग के स्वयंसेवकों के लिए निशुल्क योगा, कुश्ती, गद्दा पर पॉइंट की कुश्ती, कराटे, व आधुनिक जिम की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow