बैंक मैनेजर ने ली 10 हजार रुपए की रिश्वत: डुप्लीकेट नो ड्यूज सर्टिफिकेट के एवज में मांगी थी राशि

सीबीआई ने दर्ज किया मामला

Mar 8, 2024 - 11:47
Mar 8, 2024 - 12:02
 0
बैंक मैनेजर ने ली 10 हजार रुपए की रिश्वत: डुप्लीकेट नो ड्यूज सर्टिफिकेट के एवज में मांगी थी राशि

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) सीबीआई ने रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने के आरोप में टपूकड़ा पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने बैंक समेत उसके आवास पर भी तलाशी ली है। तलाशी में कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने गुरुवार देर शाम को बताया कि 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच आफिस टपूकड़ा के बैंक मैनेजर ओमप्रकाश मीणा सहित एक अज्ञात अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बैंक मैनेजर ने परिवादी से किसान क्रेडिट कार्ड ऋण खाते के लिए डुप्लीकेट नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि की डिमांड की थी।
शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि यह राशि उससे दबाव बनाकर ली गई है। बैंक मैनेजर को राशि देने के बाद परिवादी ने पीसी एक्ट के तहत स्वीकार्य रिश्वत के लेन-देन के 7 दिनों के भीतर इसकी शिकायत सीबीआई से की। सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी बैंक मैनेजर ने 10 हजार रुपए के कथित अनुचित लाभ की मांग की थी और इसे स्वीकार भी किया था। सीबीआई ने आरोपी बैंक मैनेजर ओमप्रकाश मीणा के कोटपूतली स्थित आवास समेत 3 स्थानों पर तलाशी ली है। तलाशी में दस्तावेज भी बरामद हुए। फिलहाल आरोपी बैंक मैनेजर फरार है।वह गुरुवार को भी अपनी बैंक शाखा में नहीं आया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................