पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत आईकान अवार्ड - 2024 से सम्मानित होंगे

Apr 4, 2024 - 17:04
 0
पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत आईकान  अवार्ड - 2024 से सम्मानित होंगे

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत आगामी 7 अप्रैल को नयी दिल्ली में आईकान अवार्ड - 2024 से सम्मानित होंगे। यह जानकारी ट्राई फार हैल्प अंतरराष्ट्रीय संस्था की प्रमुख , प्रख्यात समाज सेवी एवं भाजपा नेत्री साध्वी गीतांजलि मोहपात्रा ने देते हुए कहा है कि पर्यावरणविद श्री ज्ञानेन्द्र रावत को यह सम्मान बीते दशकों में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान में सतत योगदान हेतु प्रदान किया जा रहा है।
    श्री रावत अभी तक गंगा सेवा सम्मान, गंगा नदी संरक्षण सम्मान, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण पुरस्कार, पर्यावरण रत्न सम्मान, पर्यावरण भूषण सम्मान , पर्यावरण विभूषण सम्मान, ग्रीन इंडिया अवार्ड, ई एस डी ए नेशनल ग्रीन अवार्ड, लोकनायक जय प्रकाश नेशनल पर्यावरण अवार्ड, ग्रीन लीडरशिप अवार्ड, अमर शहीद तिलका मांझी पर्यावरण अवार्ड, जल संरक्षण सम्मान, ग्लोबल अचीवमेंट इनवायरमेंट अवार्ड, समाज रत्न जल संरक्षण सम्मान, पर्यावरण में विज्ञान लेखन हेतु महेश चंद्र गुप्ता स्मृति सृजन सम्मान, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मा, अमर शहीद बिरसा मुण्डा राष्ट्र गौरव सम्मान, नेशनल इनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड- 2023 एवं राष्ट्र रत्न सम्मान आदि अनेकों शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र के सम्मानों - पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

  • रामभरोस मीना 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................