महर्षि कश्यप जयंती और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

Apr 6, 2024 - 15:49
 0
महर्षि कश्यप जयंती और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

जयपुर (सुमेर सिंह राव )  शाहपुरा कस्बे के शाही बाग मैरिज गार्डन में कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें श्रीराष्ट्रीय केवट सेना के पदाधिकारियों, मेहरा समाज समिति शाहपुरा सहित गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराष्ट्रीय केवट सेना के संयोजक डाॅ.शिवभगवान कश्यप थे। समाज के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेहरा, लालचंद फौजी, जगदीश सांझरपरिया, आर्टिस्ट अशोक मेहरा विशिष्ट अतिथि रहे। डाॅ. राकेश कश्यप ने महर्षि कश्यप की जीवनी और आदर्शों पर प्रकाश डाला। डाॅ. शिवभगवान कश्यप ने समाज के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और एकजुट होकर समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आव्हान किया। लालचंद फौजी ने सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को छोड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। आर्टिस्ट अशोक मेहरा ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नही है उनको खोजकर उनका मनोबल बढाने की आवश्यकता है। राधेश्याम कश्यप, विनोद अमरसर, रोहिताश मेहरा, गोपाल सिंह मारोठ, कमल मेड आदि ने भी विचार प्रकट किये। समाज में बालिका शिक्षा को बढावा देने,प्रतिभावान बालक- बालिकाओं को सम्मानित करने, नशामुक्त समाज, बाल विवाह को रोकने और  दहेज प्रथा को बंद करने , समाज की राजनीति में भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। मंच संचालन दिनेश मेहरा ने किया। इस अवसर पर केवट सेना के युवा मोर्च प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह कश्यप, अमर सिंह कश्यप,  विनोद मेहरा, रमेश मेहरा, सोहनलाल,हरीश चिंचड़ौली, श्योपाल मेहरा, अशोक मेहरा, विक्रम सिंह, सुरेश कश्यप, प्रवीण मेहरा, मोहर सिंह, महावीर मेहरा, राजेश खरकड़ा, धुड़ाराम,बंशी  मेहरा, राजेन्द्र मेहरा,रामदेव मेहरा, सुरेश केवट सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................